{"_id":"630648c3303ec1634f616535","slug":"the-youth-drowned-in-yamuna-in-chitrakoot-is-not-found-even-after-36-hours-sdrf-team-also-engaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: यमुना में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी पता नहीं, एसडीआरएफ की टीम भी लगी, 10 किमी तक का दायरा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: यमुना में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी पता नहीं, एसडीआरएफ की टीम भी लगी, 10 किमी तक का दायरा खंगाला
Wed, 24 Aug 2022 09:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:21 PM IST
सार
यमुना में नहाते समय डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है। गोताखोरों से पुलिस तलाश करवा रही है। एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई है और 10 किमी तक का दायरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे युवक की नाव से तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले के तुलसी घाट पर मंगलवार को यमुना नदी में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई। कौशांबी के पिपरकुंडी निवासी अनुज (23) अपने चाचा पंकज के साथ मंगलवार को तुलसीघाट पर नहाते समय डूब गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों के जरिए अनुज को ढूंढने का प्रयास किया। एसडीएम प्रमोद कुमार झा भी स्टीमर पर बैठकर खोजबीन करते रहे। दो नावों में करीब एक दर्जन जवानों ने दस किमी आगे बरुआ गांव तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इधर, अनुज के पिता पवन तिवारी, गांव के जवाहर दुबे, बलिराज, जयप्रकाश तुलसी घाट पर बैठे रहे। बता दें कि अनुज घर का इकलौता बेटा था। बड़ी बेटी मुस्कान की शादी हो चुकी है। अनुज दिल्ली में नौकरी कर रहा था। घर में मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन