{"_id":"6ad3c073859dc1b6e2032ce0","slug":"kol-community-stages-protest-at-tehsil-office-against-oppression-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137869-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: उत्पीड़न के विरोध में कोल समुदाय का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: उत्पीड़न के विरोध में कोल समुदाय का तहसील में प्रदर्शन
Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 17 तहसील में एसडीएम को मांगपत्र देते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर कल्याणगढ़ क्षेत्र में वन विभाग के कथित उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को आदिवासी कोल समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को मांगपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
जन अधिकार पार्टी के नेता शिवपूजन कोल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे और वन विभाग होश में आओ के नारे लगाए। बाद में उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं और खेती-किसानी से जीवनयापन कर रहे हैं।
आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी उन्हें आए दिन परेशान कर रहे हैं, जिससे आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि राजस्व टीम भेजकर स्थलीय जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में भोला प्रसाद कोल, छविलाल, गंगा प्रसाद, रानी देवी, गुड़िया देवी समेत अन्य मौजूद रहे।