{"_id":"6ad3c0e3c48b44c1360c27a9","slug":"car-tire-bursts-on-highway-five-injured-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137885-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हाईवे पर कार का टायर फटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हाईवे पर कार का टायर फटा, पांच घायल
Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार निवासी रामबली त्रिपाठी अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को कार से पोते का मुंडन संस्कार कराने प्रयागराज गए थे। शनिवार को वापस घर को लौटते रहे थे। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा के पास कार का टायर फट गया। हादसे में कार सवार घायल हो गए।
घायलों में 26 वर्षीय आलोक त्रिपाठी, 75 वर्षीय रामबली त्रिपाठी, 50 वर्षीय रेखा त्रिपाठी, 30 वर्षीय अंशू उर्फ पूर्णिमा त्रिपाठी और 22 वर्षीय खुशी त्रिपाठी शामिल हैं। सभी को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। आलोक त्रिपाठी ने बताया कि बेटे का मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।