{"_id":"6ad3c3b516142f5eca03c005","slug":"the-food-safety-department-sent-six-samples-for-testingthe-food-safety-department-sent-six-samples-for-testing-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137877-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह नमूने जांच को भेजे
Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में छापा मारा।
यह कार्रवाई नवरात्र-दशहरा पर्व के मद्देनजर की गई। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। कौबरा रैपुरा से खोया, गोंडा मोड़ भरतकूप से बेसन, बेड़ी पुलिया बांदा रोड से मूंगफली के नमूने लिए गए।
मिशन रोड कर्वी से कुट्टू का आटा, लैना बाबा रोड शिवरामपुर से साबूदाना और शंकर बाजार कर्वी से बेसन का नमूना भी लिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)