फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   It is taking half an hour to cover 100 meters past the fair.

Chitrakoot News: मेले से 100 मीटर पार करने में लग रहा आधा घंटा

Sun, 18 Oct 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 18 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
It is taking half an hour to cover 100 meters past the fair.
फोटो 17 सीकेटीपी 04 भरत। संवाद
चित्रकूट। कर्वी शहर में नवरात्र मेले के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चकरेही चौराहे से गल्लामंडी गेट तक महज 100 मीटर का रास्ता तय करने में आधा घंटा लग रहा है। इस भीषण जाम से श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, व्यापारी और दफ्तर जाने वाले रोज जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर का यह छोटा सा टुकड़ा अब सबसे बड़ा जाम प्वाइंट बन चुका है। दिन में चार-पांच बार हालात ऐसे बनते हैं कि आगे एक ट्रक फंसता है और पीछे 200 मीटर तक बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा की लंबी कतार लग जाती है। हॉर्न बजते रहते हैं, तैनात सिपाही जाम खुलवाने की मशक्कत करता रह जाता है, लेकिन आड़े-तिरछे खड़े वाहन रास्ता नहीं छोड़ते।
विज्ञापन

प्राचीन काली देवी मंदिर और जगह-जगह लगे दुर्गा पंडालों में दर्शन को जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। जाम में फंसकर न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि आस्था की राह भी मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बोले लोग-बाईपास बनना जरूरी
सुबह आठ से ग्यारह और शाम चार से आठ बजे तक निकलना मुश्किल होता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने में रोज आधा घंटा अतिरिक्त लगता है।- भरत गुप्ता।
नवरात्र में भीड़ दोगुनी हो गई है, जब तक बाईपास नहीं बनता यह समस्या रोज की बनी रहेगी। इससे हर व्यक्ति परेशान है।- पीडी पहाड़िया।
-------------
चकरेही चौराहे पर जाम की कई वजहें
शहर में चकरेही चौराहा पर जाम लगने की स्थानीय लोग चार मुख्य कारण बताते हैं। पहला, चकरेही चौराहे के आसपास कई बड़े स्कूल-कॉलेज हैं, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।
अभिभावक सड़क पर ही गाड़ी रोककर बच्चों को उतारते-बैठाते हैं। दूसरा, चौराहे पर प्राचीन काली देवी मंदिर है पर भीड़ प्रबंधन का कोई इंतजाम नहीं है। तीसरा, फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। चौथा, गल्लामंडी गेट पर माल लाने-ले जाने वाले ट्रक-बुग्गी दिनभर खड़े होकर रास्ता रोकते हैं।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद ने बताया कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को नोटिस दी जाएगी। जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

----
वर्जन
नवरात्र में चकरेही चौराहे पर दो अतिरिक्त होमगार्ड तैनात किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है।- हरीराम यादव, यातायात प्रभारी।

फोटो 17 सीकेटीपी 04 भरत। संवाद

फोटो 17 सीकेटीपी 04 भरत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed