फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man living in a consensual relationship had died due to poisoning, the woman had said that it was a suicide

Kanpur News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की जहर से हुई थी मौत, महिला ने बताया था फांसी

Sat, 26 Jul 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The young man living in a consensual relationship had died due to poisoning, the woman had said that it was a suicide
गुनगुन और लखन - फोटो : आर्काइव
कानपुर। काकादेव के हॉस्टल में सहमति संबंध में रह रहे लखन (24) की मौत जहर खाने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। जहर लखन ने स्वयं खाया या फिर उसको खिलाया गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने साथ रह रही गुनगुन को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस और पड़ोसियों को युवक के फंदा लगाकर जान देने की झूठी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


जरौली फेज दो निवासी स्वीट हाउस संचालक अर्जुन शुक्ला का बेटा लखन करीब छह माह से बर्रा की शादीशुदा महिला गुनगुन के साथ दो महीने से काकादेव के ओम चौराहे के पास बने हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर रहता था। यहां नजदीक ही महिला की जान पहचान की रिश्तेदार का ढाबा है। दोनों उसी में खाना बनाने और टिफिन पैक करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह के मुताबिक बुधवार की रात दोनों ढाबे से करीब एक बजे घर आए फिर सामने स्थित पिज्जा की दुकान से पिज्जा खाया। पड़ोसियों के मुताबिक दो से ढाई बजे के बीच गुनगुन किसी को कॉल कर रही थी। इसके बाद दोनों कमरे में गए। रात 3:17 बजे अचानक गुनगुन के रोने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। लखन को आवाज दी गई तो कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोस में एक सिपाही भी रहता है। उसने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की तो गुनगुन ने कहा कि ताला अंदर से बंद है। दरवाजे पर कई लातें मारने के बाद उसने दरवाजा खोला। अंदर लखन औंधे मुंह पड़ा था। पंखे पर खुला फंदा जरूर लगा हुआ था। पड़ोसियों के सहयोग से महिला एंबुलेंस से लखन को हैलट ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस के आने पर गुनगुन ने फंदा लगाकर जान देने की जानकारी दी। गुरुवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले में किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है। उसकी जहरीला पदार्थ निगलने की मौत हुई है। यह उसने स्वयं खाया या फिर उसको दिया गया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए बिसरा को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) लैब लखनऊ भेजा गया है।
------------------------------------------
पुलिस को नहीं मिले फिल्म के टिकट
एडीसीपी पश्चिम के मुताबिक छात्रावास में रहने वाले कुछ युवकों ने दोनों के फिल्म सैयारा देखकर आने की बात कही थी। वहीं, ढाबे से पता चला कि दोनों रात के करीब पौने एक बजे वहां से निकले थे। ऐसे में फिल्म देखने की बात गलत है। लखन और गुनगुन के मोबाइल से कोई टिकट नहीं मिला है। घर से भी फिल्म का टिकट नहीं मिला है।
-----------------------------------------

महिला अपने बयान पर टिकी
एसीपी कल्याणपुर रंजीत सिंह के मुताबिक महिला अपने बयान पर टिकी हुई है। उसका कहना है कि वह रात में सो गई थी जबकि लखन मोबाइल में कुछ देख रहा था। रात को नींद खुली तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उसकी बात पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है।
-----------------------------------------
घर में मिलीं दवाएं और टूटी चूड़ियां
पुलिस सूत्रों के अनुसार घर के अंदर टूटी हुई हरी चूड़ियां मिली हैं, जिससे दोनों के बीच हाथापाई होने की आशंका है। हालांकि महिला ने इसका खंडन किया है। उसका कहना है कि घर में कार्य करते हुए चूड़ियां टूट गईं थी। दवाओं के संबंध में पुलिस जांच करा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पेन किलर लग रही हैं, जबकि दूसरी गोली का रैपर स्पष्ट नहीं है।
-----------------------------------------
महिला के परिजनों ने नहीं किया संपर्क
रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के बाद युवक के परिजनों ने मुलाकात की है लेकिन महिला के घरवालों ने संपर्क नहीं किया। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। लखन के परिजनों का कहना है कि गुनगुन को उसका पति बर्रा से दो बार ले गया था लेकिन वह मायके में ही आकर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed