फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man hanged himself after being beaten up.

Kanpur News: युवक ने पिटाई से आहत होकर फंदा लगाया

Thu, 23 Oct 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after being beaten up.
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी कल्याणपुर में मंगलवार को पिटाई से आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
विज्ञापन

शटरिंग का काम करने वाला धरम सिंह (28) कल्याणपुर बैरी स्थित लालू कटियार के मकान में एक साल से किराये पर रहता था। साथ में मां गुड्डी, बहन प्रिया, छोटे भाई रितेश व सर्वेश भी रहते हैं। सर्वेश ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे धरम घर के बाहर नशे में मकान मालिक की मां से मजाक कर रहा था। उन्हें कोई बात खराब लग गई। इससे गुस्साए बेटे मनोज ने उसे प्लास्टिक के पाइप से पीट दिया। लालू पहुंचे और भाई धरम को घर के अंदर लाकर पीटने लगे। परिजनों ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

भाई सर्वेश और रितेश का आरोप है कि धरम ने इसी से आहत होकर खुद को कमरे में बंदकर फंदा लगा लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed