फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The women of the group will run a dairy and become self-reliant by earning income.The women of the group will run a dairy and become self-reliant by earning income.

Kanpur News: समूह की महिलाएं चलाएंगी डेयरी, आमदनी कर बनेंगी आत्मनिर्भर

Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The women of the group will run a dairy and become self-reliant by earning income.The women of the group will run a dairy and become self-reliant by earning income.
कानपुर देहात। समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के डेयरी कारोबार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 35 महिलाओं का चयन किया गया है। इन्हें जल्द ही इन्हें आरसेटी से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है। अब यह महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में काम कर स्वयं की आमदनी कर रही है। इसके अलावा अन्य महिलाओं को भी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समूह से जुड़ने के लिए अभियान चलाते हुए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरसेटी प्रशिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि डेयरी कारोबार शुरू करने की इच्छुक 35 महिलाओं को चयन किया गया है। इन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इन्हें गाय, भैंस व बकरी पालन के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही कृषि से संबंधित कार्य की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर मिलने वाले प्रमाण पत्र से यह कारोबार शुरू करने के लिए पशु पालन विभाग से बकरी पालन पर 20 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकती है। जबकि मिनी डेयरी कामधेनु योजना के तहत गाय व भैंस पालन के लिए 50 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन.............
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 35 महिलाओं का चयन कर डेयरी कारोबार का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है। इसके बाद अन्य महिलाओं का भी चयन कर दूसरे बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह महिलाएं दूध से जुड़े उत्पाद बनाकर बिक्री कर सकेंगी और अन्य महिलाओं को भी साथ में जोड़कर उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराएंगी। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed