फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The woman who returned from her parents' home committed suicide by hanging herself.

Kanpur News: मायके से लौटी महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The woman who returned from her parents' home committed suicide by hanging herself.
बकेवर। मायके से लौटी महिला ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा के रहने वाले ऋषि लोधी ने बताया कि उसकी पत्नी तीन माह पहले दो बच्चों सहित मायके कचौरा रह रही थी। कई दिनों से मानसिक बीमारी से भी वह जूझ रही थी। ससुराल वालों की सूचना देने पर वह सोमवार की शाम अपनी पत्नी सोनकली व बच्चों को लेकर अपने घर धर्मपुरा आए थे। ऋषि पत्नी दिखाने के लिए उसे दिल्ली ले जाना चाहता था, पर वह राजी नहीं थी। इसे लेकर थोड़ी कहासुनी भी हुई थी।
रात में पूरा परिवार खाना खाकर सो गए। मंगलवार की सुबह सोनकली ने कमरे के अंदर छत के कुंडे में साड़ी बांधकर फंदा लगाकर लटक गई। सुबह सोकर जब वह जगा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मृतक महिला के 7 वर्षीय पुत्र लव व 3 वर्ष की एक पुत्री है। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा हैं। अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed