{"_id":"64d8bb2493cb3c93610c359e","slug":"the-wife-did-not-come-from-her-maternal-home-then-the-husband-hanged-himself-police-engaged-in-the-investiga-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मायके से नहीं आई पत्नी...तो पति ने लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मायके से नहीं आई पत्नी...तो पति ने लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 13 Aug 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 13 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
Farrukhabad News: पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर शव पंखे से उतारा। सूचना पर मायके से पत्नी मीना भी पहुंच गई। विकास की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके तीन वर्ष की एक पुत्री अनन्या है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विकास उर्फ विक्की और बिलखती पत्नी मीना व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में मायके से पत्नी के न लौटने पर पति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी रामबाबू राठौर का 28 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ विक्की घर में ही पिता की दुकान पर दूध बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी मीना एक सप्ताह पूर्व अपने मायके शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद चली गई। शनिवार को विकास पत्नी मीना को बुलाने ससुराल गया। पत्नी मीना ने आने से मना कर दिया। इस पर विकास देर शाम नशे की हालत में घर लौटा। सुबह जब काफी देर तक कमरे से नहीं निकला, तो भतीजा कल्लू उसे बुलाने गया।
विज्ञापन
आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कल्लू छत से खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल व मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर शव पंखे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन