फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The widening of the Mandhana to Mohanlalganj road will gain momentum

Kanpur News: मंधना से मोहनलालगंज मार्ग चाैड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The widening of the Mandhana to Mohanlalganj road will gain momentum
कानपुर। मंधना से गंगा बैराज होते हुए मोहनलालगंज को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के काम को अब रफ्तार मिलेगी। शनिवार को शासन की ओर से इस सड़क के लिए दो करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी गई। इसके अलावा चौबेपुर बंदीमाता मार्ग और चकेरी से पाली सवाजपुर की ओर जाने वाली सड़क के लिए भी बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंधना से पुरवा होते हुए मोहनलालगंज की तरफ जाने वाली सड़क को 90 करोड़ रुपये से 17 किमी सड़क को फोरलेन किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को अगस्त तक पूरा किया जाना था लेकिन अभी तक 80 फीसदी तक ही काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने बताया कि शासन से दो करोड़ रुपये की किस्त जारी हो गई है। इसके बन जाने से कन्नौज, चौबेपुर, बिठूर, शिवराजपुर, मंधना से रायबरेली, लखनऊ सहित अन्य जगहों की ओर जाना व आना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, चौबेपुर बंदीमाता मार्ग के लिए शासन ने 4.50 करोड़ रुपये और चकेरी पाली सवायजपुर से कुंदौली होते हुए हरदौली भट्टा तक जाने वाली सड़क के लिए 9.66 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed