फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The whole family is shocked after the death of the only son from dengue

कन्नौज: डेंगू से इकलौते बेटे की मौत के बाद सदमे में पूरा परिवार, अभी तक 99 मरीज मिले

Sat, 09 Nov 2019 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
The whole family is shocked after the death of the only son from dengue
डेंगू
डेंगू की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार में सदमे में आ गया। उधर, जिला अस्पताल में हुई खून की जांच के बाद 13 नये मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। 
विज्ञापन


गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला मुजाहिद नगर निवासी नसीम का 13 वर्षीय बेटा हैदर चार नवंबर से डेंगू की चपेट में चल रहा था। कानपुर के नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान हैदर की मौत हो गई। हैदर की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव आते ही लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

 

पड़ोसियों ने बताया कि हैदर नसीम का इकलौता बेटा है। बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझ गया। उधर, जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू पॉजटिव मरीजों का आंकड़ा 99 तक पहुंच गया है। शुक्रवार व शनिवार को हुई जांच में 13 मरीज डेंगू पॉजटिव मिले हैं। छह की मौत भी हो चुकी है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू से किसी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वह डेंगू रोग पर नियंत्रण के लिए लगातार कीटनाशक दवा व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि इन सभी के ब्लड सैंपल को राजकीय मेडिकल कालेज में एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।

शुक्रवार व शनिवार को हुई जांच में मटियामऊ निवासी मारिया (25), इंदरगढ़ निवासी सत्यप्रकाश (34), रहीमपुर निवासी भानू (18), शिवाजीनगर निवासी रुचि (34), मानीमऊ निवासी साधना (14), सुल्तनापुर निवासी रोहित (24), उदैतापुर निवासी नीतू (28), नारायनपुर्वा निवासी आख्या (20), इल्लापुर्वा निवासी सचिन (13), घाघ नगर निवासी पुष्पा (35), लीलापुर्वा निवासी सरोजनी (60), नारायनपुर्वा निवासी अंशुल (18), मटियामऊ निवासी नेहा (15) में डेंगू पॉजटिव की पुष्टि हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed