फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The weather has taken a turn, today's rain will cool down the heat of Nautapa.

Kanpur News: मौसम ने ली अंगड़ाई, आज नौतपा के तेवर ठंडा करेगी बारिश

Fri, 29 May 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The weather has taken a turn, today's rain will cool down the heat of Nautapa.
कानपुर। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को नौतपा की तपन शुक्रवार से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। गुरुवार देर रात हवाओं के रुख बदलने से मौसम बदलने लगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे गिरने के साथ ही बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मध्यम श्रेणी की बारिश का अनुमान जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान चार से नौ डिग्री तक कम हो सकता है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 31 मई तक तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ घने बादल और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

गुरुवार से बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया। इससे तेज गति के साथ हवा चलना शुरू हो गई। लू के थपेड़े नरम पड़ गए। माहौल में नमी बढ़ गई। इससे उमस भरा माहौल हो गया लेकिन धूप की तपिश कम हो गई। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री नीचे आ गया। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। 24 घंटे में सुबह की नमी 27 प्रतिशत बढ़कर 67 हो गई। दोपहर की नमी आठ प्रतिशत बढ़कर 26 हो गई।
विज्ञापन

प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ भी आया हुआ है। साथ ही क्षोभ मंडल में पछुवा और पुरवा हवा आपस में टकरा रही है। इनके टकराने से तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। आंधी की स्थिति रहेगी। मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम की यह स्थिति एक-दो दिन तक अभी बनी रहेगी। इससे तापमान नीचे आएगा। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अगर बारिश नहीं भी होती है तो घने बादल बने रहने की संभावना है। नौतपा खत्म होने तक तापमान कम रहने की उम्मीद है। किसानों से अपील की गई कि खेतों में सिंचाई अभी न करें। इसके साथ ही फसलों में कीटनाशी दवा का छिड़काव भी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed