फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The university will investigate the records of students who did not go home during the holidays.

Kanpur News: छुट्टियों में घर न जाने वाले छात्रों का रिकार्ड खंगालेगा विवि

Mon, 27 Oct 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The university will investigate the records of students who did not go home during the holidays.
कानपुर। कक्षा में अनुपस्थित और छुट्टियों में घर न जाने वाले छात्र छात्राओं का रिकार्ड अब छत्रपति शाहूजी महाराज विवि खंगालेगा। विवि की ऐसे छात्रों पर नजर है जो अकेला रहना अधिक पसंद कर रहे हैं। इन छात्रों को वेलबीइंग सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि समय से पहले ही छात्रों की समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


विवि के समाज कार्य विभाग और क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग की ओर से कैंपस के हॉस्टल में सर्वे कराया गया था। इसमें तनाव व अवसाद ग्रस्त छात्रों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग कराई गई। अब विभाग ऐसे छात्रों को चिह्नित कर रहा है जो लंबे समय से कक्षाओं से अनुपस्थित हैं या एकाकी जीवन जी रहे हैं या फिर छुट्टियों में भी घर व परिवार के पास नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


विवि के क्लीनिकल साइकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि वेलबीइंग सेंटर में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग के साथ स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है।स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग से काफी छात्रों को लाभ हुआ है। यह प्रक्रिया जारी रहेगी ताकि छात्र बिना किसी तनाव के पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed