फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The university was ranked 174th in the Chicago rankings.

Kanpur News: शिमागो रैंकिंग में विवि को 174वां स्थान

Fri, 06 Mar 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The university was ranked 174th in the Chicago rankings.
कानपुर। शोध, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) को शिमागो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग 2026 में पूरे देश भर में 174वां स्थान मिला है। विवि ने भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में यह स्थान प्राप्त किया है जबकि पिछले वर्ष विवि 244वें स्थान पर था। इनोवेशन श्रेणी में विवि ने बड़ी छलांग लगाते हुए 298वें स्थान से 106वां स्थान प्राप्त किया है। सोसाइटल इंपैक्ट रैंकिंग में 69वें से सुधरकर 59वां स्थान पर आ गया है। रिसर्च रैंकिंग में विवि भारत में 462वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शिमागों इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग एक वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है जो विश्वभर के विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। यह रैंकिंग मुख्यतः स्कोपस डेटाबेस में प्रकाशित शोध कार्यों, उनके प्रभाव नवाचार गतिविधियों और समाज पर उनके प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है। न केवल ओवरऑल बल्कि विषयवार प्रदर्शन में भी विश्वविद्यालय ने प्रभाव छोड़ा है। एग्रीकल्चरल एंड बायोलाॅजिकल साइंसेज में देश में नौवां स्थान प्राप्त किया। बाॅयोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स और मॉलीक्यूलर बाॅयोलॉजी में 232वां स्थान प्राप्त किया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसे शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed