फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The tractor lifted from the front due to excessive load, the driver died after being crushed between the steering and the trolley.

Kanpur News: भार अधिक होने पर आगे से उठा ट्रैक्टर, स्टीयरिंग व ट्रॉली के बीच दबने से चालक की मौत

Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The tractor lifted from the front due to excessive load, the driver died after being crushed between the steering and the trolley.
रसूलाबाद। मिंडाकुआ-रूरा मार्ग पर सिंघवानार के पास चढ़ाई पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाते समय ट्रैक्टर आगे से उठ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली को खाली करवाकर शव को बाहर निकलवाया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी निवासी अरुण कुमार (35) पुत्र रामनारायण संखवार ट्रैक्टर चला कर जीवन यापन करते थे। शनिवार दोपहर दोपहर दो बजे वह रसूलाबाद के विषधन रोड स्थित ईंट मंडी से ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर सिंघवानार निवासी श्याम पाल की सबमर्सिबल पर जा रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब रूरा-मिंडाकुआ मार्ग पर सिंघवानार स्थित भीमसेन बाबा के थान के पास चढ़ाई पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने के दौरान ट्रॉली में भार अधिक होने से ट्रैक्टर आगे से उठ गया। ट्रैक्टर की स्टेयरिंग व ट्रॉली के बीच में फंस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली से ईंटों को खाली करवाकर करीब आधा घंटे में चालक का शव बाहर निकलवाया। इधर अनहोनी की जानकारी पर चालक के पिता रामनारायण, भाई शेरा, राजाबाबू, बहन माधुरी व परिजन रोने लगे। वहीं कुछ लोग हादसे की वजह क्षमता से अधिक ईंट लदी होना बताते रहे तो कुछ लोगों ने चढ़ाई होने की वजह से हादसा होना बताया। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed