फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The time required for success Management

सफलता के लिए सबसे जरूरी टाइम मैनेजमेंट

Mon, 30 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The time required for success Management
शास्त्रीनगर के होटल अनाइचा (भाग्यराज पैलेस) में अमर उजाला के लक्ष्य-2016 कार्यक्रम में भाग लेते स्टूडेंट। - फोटो : amarujala
कानपुर। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। टाइम मैनेजमेंट, सेल्फ कॉन्फिडेंस और हार्ड वर्किंग से ही लाइफ को मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। टाइम और लाइफ मैनेजमेंट (हर काम समय से करना) का यह गुर रविवार को ‘अमर उजाला’ और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी द्वारा होटल अनाइचा (भाग्यराज पैलेस) में आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2016’ में बताया गया। 
विज्ञापन

फेयर के समापन पर मोटीवेशनल स्पीकर एलेन हाउस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के रामजी मिश्रा और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप के प्रोफेसर डॉ. एमए नकवी ने स्टूडेंटों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर दोस्तों के साथ फिजूल की चैटिंग करने के बजाय इंटरनेट पर कॅरियर  संबंधी जानकारियां सर्च करने के लिए मोटीवेट किया। उन्होंने टिप्स भी दिए और कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए पर्सनालिटी डेवलपमेंट और सेल्फ मोटीवेशन बेहद जरूरी है। उधर, स्कॉलरशिप एग्जाम के दूसरे दिन करीब 800 स्टूडेंटों ने टेस्ट दिया। इसके अलावा स्टूडेंटों व पैरेंट्स ने विभिन्न संस्थानों के स्टॉल पर इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, बीए, बीएससी, कंप्यूटर, बायोटेक, पत्रकारिता, टूरिज्म, बैंकिंग और मार्केटिंग संबंधी कोर्स व प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

इन संस्थानों ने लिया हिस्सा
ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, एचपी, अंसल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन आगरा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इलाहाबाद, बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन देहरादून, एक्सिस कॉलेजेज कानपुर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, एलेनहाउस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, रेफल यूनिवर्सिटी राजस्थान, उत्तम कॅरियर  इंस्टीट्यूट कानपुर, पारले मेक्सिटॉस, हीरो और अमर उजाला एजूकेशन बुक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed