फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The third phase of polling completed all arrangements

तृतीय चरण की मतदान की सभी तैयारियां पूरी

Fri, 04 Dec 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Fri, 04 Dec 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
 प्रेक्षक  हरि शंकर उपाध्याय न्यायिक सदस्य राजस्व परिषद उप्र तथा
विज्ञापन
जिलाधिकारी, डीईओ  कुमार रविकांत सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, समस्त  निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी,मतदान कार्मिको को निर्देश दिये है कि   निष्पक्षता से चुनाव संपंन कराएं और आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन  कराते हुए ग्राम पंचायत चुनाव निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपंन कराए।

 वहीं तीसरे चरण का चुना प्रचार आज शाम थम गया। अब गांव में बैठकों का दौर शुरू हो गया और प्रत्याशियों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया। प्रेक्षक ने कहा कि वोटर लिस्ट मतदेय स्थलों आदि जगह जानी  है वह पूरी तरह से दुरूस्त रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन भी निष्पक्ष, निर्भीक, भयरहित, तरीके से हो।  मतदेय स्थल के 200 मीटर की परिधि में चूना लाइन डलवाकर डेंजर जोन  निर्धारित करवाएं जिसके अंदर मतदाता व चुनाव कार्य में लगे कर्मियों व पासधारकों के अलावा कोई भी प्रवेश न करने पाएं।

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित करते हुए  प्रेक्षक हरि शंकर उपाध्याय ने कहा कि 5 दिसंबर को होने वाले विकास खंड डेरापुर, अकबरपुर, संदलपुर क्षेत्र के निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुचकर गहन भ्रमण कर लें तथा जो कमी रह गई हो उसे समय रहते दुरस्त कर लें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर  जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  आशुतोष कुमार आदि ने भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन  सम्बंधी जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद  कुमार, उपजिलाधिकारी अकबरपुर जयनाथ यादव, रसूलाबाद विनीता सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर राजीव पाण्डेय, सिकन्दरा मोहन सिंह, सुरजीत सिंह  समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्टेªट सहित निर्वाचन कार्यों में लगे अन्य  अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed