{"_id":"690cfbcd990bec39610ca1fc","slug":"the-thieves-broke-the-lock-of-the-room-and-took-away-cash-and-jewellery-kanpur-news-c-220-1-akb1007-133757-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवर ले गए चोर
Fri, 07 Nov 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कन्हैया नगर में किराये के मकान में रहे फैक्टरीकर्मी के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह ड्यूटी से लौटे फैक्टरी कर्मी ने सामान गायब देख पुलिस से शिकायत की है।
अकबरपुर के कन्हैया नगर में भारतीय सेना के जवान ओम सिंह चौहान का मकान है। वर्तमान में वह दिल्ली में तैनात हैं। मकान की देखरेख के लिए दूसरी मंजिल पर जालौन निवासी सोमेंद्र सिंह रहते हैं जबकि तीसरी मंजिल पर कृषि विभाग में तैनात रोहित वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। सोमेंद्र सिंह ने बताया व कि वह जैनपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं।
बुधवार शाम को वह कमरे में ताला लगाकर ड्यूटी करने फैक्टरी गए थे। गुरुवार सुबह वापस लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखने पर उसके कमरे में रखी अलमारी खुली थी। उसमें रखे 50 हजार रुपये सहित तीन लाख के जेवर गायब थे। सूचना पर पहुंचे अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी उमेश शर्मा ने छानबीन की है। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।