{"_id":"689a2f41a929939ffb0fe56d","slug":"the-teacher-accused-the-manager-of-assault-and-pointing-a-pistol-at-him-etawa-news-c-216-1-etw1002-129319-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षक ने प्रबंधक पर लगाए\n मारपीट व पिस्टल तानने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षक ने प्रबंधक पर लगाए मारपीट व पिस्टल तानने के आरोप
विज्ञापन
इटावा। शासन की ओर से वित्तपोषित विद्यालय के शिक्षक ने प्रबंधक पर मारपीट प पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। पछाएगांव स्थित विद्यालय शिक्षक ने डीआईओएस अतुल कुमार सिंह को भी मामले की जानकारी दी। वहीं स्कूल प्रबंधक ने भी शिक्षक पर बदसलूकी करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
डीआईओएस कार्यालय पहुंचे पछाएगांव स्थित एक विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत अन्य पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह 2022 से इस विद्यालय में इतिहास विषय के शिक्षक पद पर तैनात हैं। उन्हें प्रबंधक की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
वहीं प्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक दिन भर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं लेते। शिक्षक की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। शिक्षक की शिकायत थाने में भी की गई है। थानाध्यक्ष पछायगांव शशांक राजपूत ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।