{"_id":"67f41edbfa4410015d0694e4","slug":"the-stubble-was-burnt-to-ashes-due-to-the-spark-falling-from-the-high-tension-line-etawa-news-c-216-1-etw1002-123685-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से पराली जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से पराली जलकर राख
विज्ञापन
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बलदेव में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी ने 10 बीघा खेत में रखी पराली को जलाकर राख कर दिया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इससे पास ही रखे गेहूं के ढेर बाल-बाल बच गए।
सोमवार सुबह लगभग आठ बजे गांव निवासी कमलेश कुमार के खेतों के पास से निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट से निकली चिंगारी खेत में गिरी और 10 बीघा खेतों में रखी पराली ने आग पकड़ ली। ग्रामीण जब तक खेत की ओर दौड़े तब तक और लपटें उठने लगीं।
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गनीमत रही कि पास के खेतों में रखे गेहूं के ढेर तक आग नहीं पहुंच सकी। आग से 10 बीघा खेत में रखी पराली पूरी तरह से राख हो गई।