{"_id":"698e383a63031d46980e54a1","slug":"the-strike-affected-business-worth-rs-1600-crore-in-the-banking-and-insurance-sectors-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1424836-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हड़ताल से बैंक और बीमा क्षेत्र में 1600 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हड़ताल से बैंक और बीमा क्षेत्र में 1600 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय श्रम संघों के भारत बंद के आह्वान का शहर में खास असर नहीं हुआ। शहर की सभी औद्योगिक इकाइयां और बाजार अन्य दिनों तक तरह खुले रहे और व्यापारिक गतिविधियां हुईं। हालांकि हड़ताल में शामिल बैंक और बीमा क्षेत्र में इसका असर दिखा। करीब 1600 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। एसबीआई और निजी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हुए।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की अगुवाई में 11 सरकारी बैंकों में हड़ताल की गई। हड़ताल के कारण 360 करोड़ की क्लीयरिंग समेत 1600 करोड़ का लेनदेन पूरी तरफ से ठप रहा। बैंककर्मियों ने शाखाओं के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता, अंकुर द्विवेदी ने कहा कि बैंकों एवं बीमा के निजीकरण एवं विनिवेश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि 360 की क्लीयरिंग सहित, 410 करोड़ की नकद जमा, 180 करोड़ के नकद भुगतान और 430 करोड़ की आरटीजीएस एवं नेफ्ट का लेनदेन प्रभावित रहा। इस मौके पर मनोज तिवारी, एसके शुक्ला, एसके मिश्रा, अनुराग सिंह, अंशुमान तिवारी, नितिन शर्मा, अनिल सोनकर, अनिकेत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले पीएनबी माल रोड शाखा के बाहर प्रदर्शन किया गया। यहां संजय त्रिवेदी, मोहम्मद फाजिल, अरविंद कुशवाहा, यूसी गुप्ता, राजकुमार, श्याम, हरिओम आदि मौजूद रहे। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बैनर तले श्रमिक कार्यकर्ताओं ने दादा नगर चौराहे पर रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कई श्रम संगठनों ने एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। इस राजनीतिक हड़ताल का विरोध भारतीय मजदूर संघ ने किया था और पत्र लिखकर संबद्ध यूनियनों को हड़ताल से दूर रहने के लिए कहा गया था। कानपुर नगर के डिफेंस संस्थानों में हड़ताल का कोई असर नहीं रहा।
विज्ञापन
कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन ने एलआईसी क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले डाक कर्मचारियों ने माल रोड स्थित प्रधान डाकघर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए। चार नए लेबर कोड के विरोध में ओईएफ कर्मचारी फैक्टरी एक घंटा लेट पहुंचे