फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The spring of the AC coach of Awadh Express broke, the train was stopped for three and a half hours

Kanpur News: अवध एक्सप्रेस के एसी कोच की स्प्रिंग टूटी, साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sat, 04 Oct 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The spring of the AC coach of Awadh Express broke, the train was stopped for three and a half hours
स्टेशन पर खड़ी अवध एक्सप्रेेस। - फोटो : आरपीएफ
कानपुर। बरौनी से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली अवध एक्सप्रेस के एसी सेकंड कोच की स्प्रिंग सेंट्रल स्टेशन से रवाना होने से पहले टूट गई। सतर्कता से हादसा होने से बच गया। इस कोच की जगह थर्ड एसी का कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर-19038 अवध एक्सप्रेस गुरुवार तड़के 03:38 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर आई। यहां ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव है। ट्रेन के सेकंड एसी के कोच नंबर-ए-2 से आवाज आने पर स्टाफ ने कंट्रोल रूम से सूचना देकर ट्रेन रुकवा ली। मरम्मत टीम ने जांच की तो पता चला कि कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यात्रियों को कोच से उतारकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर थर्ड एसी का कोच मंगवाया गया और खराब सेकंड एसी कोच को हटाकर उसे लगाया गया। इसके बाद करीब 07:10 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन


वर्जन
कोच की प्राइमरी स्प्रिंग टूटी थी जिस पर कोच बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस ट्रेन का रखरखाव वेस्टर्न रेलवे के पास है इसलिए वहां सूचना दे दी गई है। जांच उसी मंडल से की जाएगी। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed