फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The speeding truck entered the second lane uncontrollably, mother and son crushed to death

Unnao: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुसा, मां-बेटे की कुचल कर मौत, चालक सहित तीन घायल

Sat, 14 Jan 2023 10:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:46 PM IST
सार

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में घुस गया। इस हादसेमें मां-बेटे की कुचलकर मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
The speeding truck entered the second lane uncontrollably, mother and son crushed to death
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के शेखपुर मोहल्ला में शुक्लागंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और उसमें बैठे दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

हादसे के उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर बाद जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन और टूटे यूनिपोल को हटाकर याताताय शुरू कराया।शांतिनगर मोहल्ला निवासी मुन्ना का बेटा आरिफ (27) शेखपुर नहर के पास सब्जी की दुकान लगाता था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे मां आसमा (47) बेटे के पास दुकान पहुंची थी। बेटा दुकान बंद करने के बाद बेटा, मां के साथ लेकर पैदल घर जा रहा था। तभी शुक्लागंज की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक मां-बेटे को कुचलते हुआ डिवाइडर पर यूनिपोल से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिपोल टूटकर सड़पर गिरने से आसपास के कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में ट्रक चालक और उसमें बैठे सदर कोतवाली के जगतखेड़ा निवासी मुन्नालाल का पुत्र सोनू (19) और मगरवारा निवासी पुत्तनलाल का पुत्र छोटू (24) भी घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू और छोटू को उनके परिजनों ने पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। ट्रक चालक का नाम और पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

गनीमत रही... बाजार में नहीं लगी थी भीड़
शेखपुर नहर के पास जहां हदसा हुआ है, वहां साप्ताहिक बाजार भी लगती है। गनीमत रही कि शनिवार को यहां की साप्ताहिक बाजार नहीं लगी थी, वर्ना बड़ा हादसा होता। साथ ही उन्नाव-शुक्लागंज और कानपुर तक जाने वाला मार्ग होने से चौबीसो घंटे वाहनों और लोगों का आवागन बना रहता है।

दरगाह से लौटकर बेटे के पास गई थी मां
मृतक आरिफ दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सलमान ने बताया कि मां आसमा शनिवार शाम को शहर में ही एक दरगाह गई थीं। वहां से लौटने के बाद भाई को साथ लेकर आने की बात कही थी। इसलिए वह दुकान गईं थी। आरिफ ने दुकान बंद की और मां के साथ घर जा रहा था तभी हादसा हो गया।

पत्नी और बेटे का शव देख बिलखा पिता
घर पर मौजूद मुन्ना पत्नी और बेटे के आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन जैसे ही उसे दोनों की मौत की जानकारी मिली वह बिलख उठा। जैसे तैसे वह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां दोनों शव देख परिजन उग्र भी हुए, लेकिन बाद सभी ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed