{"_id":"6aef882bd0f90023650a2ec9","slug":"the-spectacle-of-firecrackers-bursting-from-100-to-800-feet-above-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1706900-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 100 से 800 फीट ऊपर दगने वाले पटाखों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 100 से 800 फीट ऊपर दगने वाले पटाखों का जलवा
विज्ञापन
कानपुर। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली के दिन भी पटाखा बाजार गुलजार रहे। बिठूर के सिंहपुर में थोक बाजार लगा है, जबकि शहर के 39 स्थानों पर फुटकर कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं। बाजार में 100 से 800 फीट ऊपर दगने वाले पटाखों की मांग देखी गई। 100, 200 से 500 फीट ऊपर दगने वाले 100, 120 शॉट वाले पटाखे भी लोग पसंद कर रहे हैं। अनार, फुलझड़ी, राकेट, सीको, चकरघिन्नी की अच्छी मांग है। दाम पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक हैं। सीको का एक पैकेट 25 रुपये में बिक रहा है।
कानपुर थोक पटाखा व्यापारी अस्थायी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इसरार अहमद ने बताया कि बिठूर में 33 दुकानें लगी हैं। इनमें जानेमन, बटरप्लाई, टॉप स्पिन, डार्लिंग, रॉक स्टार पटाखों की धूम है। बाजार में 60, 120, 100,150, 200, 300 500 और 800 फीट तक दगने वाले मल्टी शॉट के अलावा सिंगल शॉट पटाखे की खूब मांग है। इनके दाम प्रति पीस 150 से लेकर 2500 रुपये तक हैं। 10 से 12 शॉट वाला जानेमन 450-500 रुपये प्रति पीस है। टॉप स्पिन अनार जमीन से थोड़ा ऊपर उठकर जलता है। इसकी कीमत 340-350 रुपये है। इसमें 10 पीस होते हैं। बटरफ्लाई में आसमान सतरंगी हो जाता है और कीमत 400-450 रुपये है। फुलझड़ी, अनार, राकेट, पॉपअप की अच्छी मांग है। बच्चों को अलग-अलग लुक वाली बंदूकें पसंद आ रही हैं। थोक के अलावा फुटकर बाजारों में दोपहर बाद से रौनक दिखने लगी। देररात तक ग्राहक खरीदारी करते रहे।