फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The spark emanated from the brake jam of the goods train

मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी

Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The spark emanated from the brake jam of the goods train
झींझक। झींझक स्टेशन के पास खाली पेट्रोल टैंक लेकर जा रही मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से तेज धुआं व चिंगारी निकलने लगी। ट्राली मैंन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने चालक से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया। करीब आधा घंटे बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली की तरफ खाली पेट्रोल टैंक लेकर जा रही बीटीपीएम मालगाड़ी के ब्रेक बाइंडिंग में ट्रालीमैन संतोष पाल ने धुआं व तेज चिंगारी निकलते देख। जिस पर उसने सूचना स्टेशन मास्टर हिमांशु को दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के चालक से बातकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सुबह 11:08 बजे झींझक स्टेशन की अप मेन लाइन पर मालगाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच संख्या ईसीआर 40101159146 को खोजकर फायर सिलिंडर से चिंगारी पर काबू पाया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पेट्रोल मालगाड़ी के पहियों में ब्रेक बाइंडिग हुई थी।
जिससे तेज धुआं निकलने लगा था। ट्रेन को रुकवाकर आधे घंटे बाद पहिये के ठंडे होने के बाद 11:38 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed