फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The soil dug up and dumped on the road during the construction of the drain was removed

Kanpur News: नाला निर्माण के दौरान खोद कर सड़क पर डाली गई मिट्टी हटवाई

Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The soil dug up and dumped on the road during the construction of the drain was removed
मूसानगर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 विकास नगर में नाला निर्माण के दौरान खुदाई में निकली मिट्टी आम रास्ते पर जमा करा दी गई थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से मिट्टी हटवाई। इससे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

आम रास्ते पर में जमा की गई मिट्टी से हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों ने सुबह से ही मिट्टी हटाने का काम शुरू करा दिया। ईओ ने एक जेसीबी व कुछ कर्मचारी भेज मिट्टी को सड़क से हटवाना शुरू कराई। दोपहर तक मिट्टी हटा कर सड़क की सफाई कराई। जिससे आवागमन हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत मुगल रोड से कलाम कुरैशी के घर तक 39.27 लाख रुपये से नाला निर्माण करा रहा है। एक साल से काम चल रहा है, अंतिम छोर पर काम अधूरा पड़ा है। इधर नाला खुदाई में निकली मिट्टी सड़क के बीचों बीच घरों के सामने डाल दी गई थी। इससे लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही थी। बारिश होने पर कीचड़ हो रहा था। ईओ नरेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने मिट्टी रोड पर ही जमा कर दी थी। जिससे आवागमन बंद हो गया था। जेसीबी मशीन लगवा कर मिट्टी हटवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed