फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The sky will be chess-colored, 120 shots will be fired 200 feet above

Kanpur News: शतरंगी होगा आसमान, 200 फीट ऊपर दगेगा 120 शॉट

Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The sky will be chess-colored, 120 shots will be fired 200 feet above
बाजार में पटाखा खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छोटी दिवाली पर पटाखा बाजार गुलजार रहा। 100 से 200 फीट ऊपर जाकर दगने वाले 60, 120 शॉट वाले पटाखे बाजार में हैं। अंब्रेला पैराशूट स्टाइल पटाखा की बाजार में अच्छी मांग दिखी। ग्रीन पटाखा के अलावा उन्नाव में बने पटाखों की खूब बिक्री हो रही है। अनार, फुलझड़ी, राकेट, सीको, चक्करगिन्नी की सबसे ज्यादा मांग है। रविवार होने के कारण थोक बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सोमवार को सबसे ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार मेस्टन रोड में अवैध पटाखा बाजार न लगने से थोक और फुटकर व्यापारियों को बहुत अच्छा व्यापार मिल रहा है। थोक पटाखा बाजार बिठूर में लगा है जबकि शहर के फूलबाग, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, दबौली समेत 30 से ज्यादा जगहों पर फुटकर पटाखा बाजार लगाया गया है। दुकानों में जानेमन, बटरप्लाई, टॉप स्पिन, डार्लिंग, रॉक स्टार पटाखों की धूम रही। बाजार में 60, 120 शॉट के अलावा सिंगल शॉट पटाखे की खूब मांग है। यह पटाखे आसमान में 50 से 200 ऊपर जाकर दगते हैं और रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते हैं। इनके दाम प्रति पीस 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक हैं। 10 से 12 शॉट वाला जानेमान 450 रुपये प्रति पीस है। बाजार में बटरफ्लाई और टॉप स्पिन पटाखे भी आए हैं। टॉप स्पिन अनार जमीन से थोड़ा ऊपर उठकर चलता है। इसकी कीमत 340 रुपये है। इसमें 10 पीस होते हैं। बटरफ्लाई में आसमान सतरंगी हो जाएगा। इसकी कीमत 400 रुपये है।
विज्ञापन

कानपुर थोक पटाखा व्यापारी अस्थायी संघ के अध्यक्ष इसरार अहमद ने बताया कि बाजार में पटाखों की अच्छी बिक्री हो रही है। दिवाली के दिन ही सबसे ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। कानपुर आतिशबाजी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू शम्शी ने बताया कि आसमान में दगने वाले पटाखों की खूब मांग है। ग्रीन पटाखा ही बाजार में आए हैं। फुलझड़ी, अनार, राकेट, पॉपअप की मांग है। बच्चों को अलग-अलग लुक वाली बंदूकें पसंद आ रही हैं। पर्व के दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed