{"_id":"68643cf44cef274f550d6097","slug":"the-shops-of-the-traders-were-demolished-without-giving-any-information-or-notice-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1170795-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जानकारी और नोटिस दिए बगैर तोड़ दीं व्यापारियों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जानकारी और नोटिस दिए बगैर तोड़ दीं व्यापारियों की दुकानें
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मे डीएम को ज्ञानप देने पहुचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से कार्यालय में मुलाकात की।
विकासनगर पॉलिटेक्निक के बाहर नगर निगम की ओर से आवंटित दुकानों को बिना सूचना और नोटिस के तोड़ने की शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि 1991 में दुकानें आवंटित की गई थीं।
पॉलिटेक्निक का गेट बड़ा करने के नाम पर लगभग 250 व्यापारियों को विस्थापित किया जा रहा है। व्यापारी आवंटन के दौरान कुछ रकम भी जमा कर चुके हैं।
जिला महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि शिवाला बाजार में भी बिना किसी नोटिस के एक दुकान को गिरा दिया गया। और दुकानों को भी गिराने की तैयारी नगर निगम ने की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त से बात करके तीन दिन में जानकारी देने की बात कही। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ला, हरि त्रिपाठी, राकेश सिंह, सौरभ त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, राजीव त्रिवेदी, गुलशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।