“नागिन का हमला”: नाग पर लाठी बरसा रहे थे लोग, नागिन ने कर दिया पलटवार, लोगों में मची भगदड़
टोला खंगारन में ग्रामीणों ने जैसे ही नाग पर लाठियां बरसाईं, तो नागिन ने पलट कर हमला कर दिया। इससे लोग दहशत में आ गए और अफरातफरी मच गई। हालांकि कुछ युवकों ने दोनों को मार दिया और दाह संस्कार कर दिया।
विस्तार
हमीरपुर जिले में एक नलकूप के पास डेरा जमाए नाग-नागिन के जोड़े को ग्रामीणों ने मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह नाग-नागिन नलकूप पर आने वाले लोगो फुसकारकर डरा कर भगा देते थे, जिससे ग्रामीणों दहशत में जी रहे थे।हालांकि नाग-नागिन को ग्रामीणों ने मारकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।
नाग-नागिन की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला हमीरपुर जिले के राठ तहसील के टोला खंगारन गांव का है, जहां गांव निवासी जानकी तिवारी के नलकूप में पिछले तीन माह से नाग-नागिन का जोड़ा रह रहा था।
इसी के चलते आसपास के लोग दहशत में थे। कुछ लोग सांपों के जोड़े को पकड़वाने के लिए सपेरे की तलाश कर रहे थे। वहीं, कुछ लोग झाड़-फूंक वालों की तलाश में थे, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो लोगों ने खुद ही लाठी-डंडे से मार दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जब लोगों ने लाठी-डंडों से जैसे ही नाग को बाहर निकाला और उसे मारने लगे तभी नागिन ने सामने से हमला बोलते हुए लोगों को खदेड़ दिया और भयानक फुफकार मानना शुरू कर दिया। इसके चलते ग्रामीण दहशत में आ गए और फिर लोगों ने नाग-नागिन दोनों को मार दिया।
इसके बाद और फिर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतना खतरनाक और बड़ा सांप इस क्षेत्र में कभी कबार ही दिखाई देता है। जोड़ों में इनको बहुत कम ही देखा गया है। फिलहाल नाग नागिन के जोड़े की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।