{"_id":"68b8ac939d4c19ba160538be","slug":"the-secret-of-death-was-buried-with-the-burial-of-the-newlyweds-kanpur-news-c-362-1-ka11011-130516-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवदंपती के सुपुर्द ए खाक के साथ माैत का राज दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवदंपती के सुपुर्द ए खाक के साथ माैत का राज दफन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र के बूढ़पुर मछरिया में मंगलवार को शादी के 76 दिन बाद नवदंपती साजिद और सूफिया की मौत का राज उनके सुपुर्द ए खाक के साथ दफन हो गया। बुधवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। बाजार से लाैटने के बाद दोनों ने एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी थी।
पोस्टमाॅर्टम हाउस में साजिद के पिता सईद अहमद ने रुंधे गले से कहा कि साजिद मेहनत कर परिवार चला रहा था। सूफिया भी बहुत खुशमिजाज स्वभाव की थी। शादी के बाद से दोनों मिलजुलकर रह रहे थे। बताया कि शाम चार बजे दोनों हंसते हुए बाजार से लौटे थे। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पिता ने बताया कि साजिद की शादी 17 जून को हुई थी। छह बेटों में मो. चांद, ताज, आसिफ, सैफ, सूफियान व बेटी सबा है। पत्नी कनीज फातिमा की पहले मौत हो चुकी है।