{"_id":"5f1128776676af444919448c","slug":"the-relatives-of-the-corona-patient-kept-calling-ambulance-but-not-come","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना रोगी के परिजन बुलाते रहे एंबुलेस नहीं आई, 18 घंटे बाद शव लेने पहुंचा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना रोगी के परिजन बुलाते रहे एंबुलेस नहीं आई, 18 घंटे बाद शव लेने पहुंचा वाहन
Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के दबौली में कोरोना रोगी की एंबुलेंस बुलाते-बुलाते घर में ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम उन्हें लेने नहीं आई। बुधवार रात 2 बजे मौत के बाद गुरुवार दोपहर शव वाहन आया और शव को प्रोटोकाल के तहत अपने साथ ले गया।
तब तक घर वाले और पूरा मोहल्ला परेशान रहा। हरमिलाप मोड़ के पास रहने वाले प्राइवेट कर्मी (45) के साले ने बताया कि सोमवार से जीजा को बुखार आ रहा था और सांस लेने में दिक्कत थी। बुधवार शाम करीब सात बजे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इस पर स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। रात करीब 2 बजे घर में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग को फोन करते रहे लेकिन बुधवार दोपहर बाद शव वाहन भेजा गया।
बाद में पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर मोहल्ला सील कर दिया। परिवार में 9 सदस्यों और मोहल्ले में रहने वाले लोगों में घटना के बाद से दहशत है। ऐसा ही एक मामला चुन्नीगंज के रामकृष्णा अपार्टमेंट में देखने को मिला।
48 साल के व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 18 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने नहीं पहुंची। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आपस में मिलना जुलना था। इसे लेकर अब सभी दहशत में हैं।