फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The rain gave relief from the humidity

बारिश ने दी उमस से राहत

Tue, 31 Aug 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The rain gave relief from the humidity
कानपुर देहात। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान जनपदवासियों को सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने एक सितंबर तक दिन तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले पहले हुई जोरदार बारिश के बाद से निकल रही तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। सोमवार को भी दिन में उमस से लोग परेशान नजर आए। हवा न चलने से लोग पसीना-पसीना रहे। देर शाम करीब पौने सात बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तेज बारिश के चलते अकबरपुर अंडरपास सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया और आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर तक तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed