{"_id":"6afcab8ab7d9019f1503f12c","slug":"the-railways-closed-the-old-route-and-barricaded-it-forcing-an-additional-three-km-detour-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152275-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रेलवे ने पुराने मार्ग को बंद कर की बैरिकेडिंग, लगाना पड़ रहा तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रेलवे ने पुराने मार्ग को बंद कर की बैरिकेडिंग, लगाना पड़ रहा तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर
Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रूरा। कमलानगर वार्ड और गैजुमऊ गांव के सामने रेलवे लाइन के बीच अंग्रेजी शासनकाल में बनाया गया पुराना रास्ता बंद होने से आसपास के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से रास्ते के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे करीब 10 गांवों के तीन हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यहां पैदल पुल (फुट ओवरब्रिज) बनवाने की मांग की है। ट्रैक सुरक्षा अभियान के तहत पुल बंद किया गया है।
गैजुमऊ के ग्राम प्रधान पति अरविंद कमल ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन दूध विक्रेता कानपुर जाते थे। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता था। रास्ता बंद होने से लोगों को रूरा पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बनवारी पुरवा के किसान संतोष यादव, मंटू और गैजुमऊ के गौरव, सुरेश व बृजमोहन ने बताया कि पिछले वर्ष सांसद देवेंद्र सिंह भोले और रेलवे अधिकारियों से पैदल पुल बनवाने की मांग की गई थी। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि हाल ही में सांसद ने मौके का निरीक्षण किया था। पैदल पुल के लिए प्रस्तावित जमीन सिंचाई विभाग की है। विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद रेलवे आगे की कार्रवाई करेगा।