फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Rah-Baburaha road will be widened, making it easier to go to Hamirpur.

Kanpur News: राह-बबुराहा मार्ग होगा चौड़ा, हमीरपुर जाना होगा आसान

Sat, 06 Dec 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The Rah-Baburaha road will be widened, making it easier to go to Hamirpur.
कानपुर। घाटमपुर-गजनेर मार्ग को जोड़ने वाले आठ किमी बबुराहा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस सड़क से हमीरपुर और घाटमपुर सहित अन्य जगहों की ओर जाना आसान हो जाएगा। शासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 3.70 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

घाटमपुर-गजनेर मार्ग से कानपुर देहात के मूसानगर मनकी घाट को जोड़ने वाला राह-बबुराहा मार्ग अभी एक लेन का है। यह मार्ग मूसानगर मनकी घाट होते हुए जिला हमीरपुर कुरारा के पास निकलता है। मार्ग का दूसरा छोर घाटमपुर-गजनेर को जोड़ता है। ऐसे में घाटमपुर, बिधनू, पतारा, सजेती सहित अन्य जगहों के भारी वाहन राह-बबुराहा होते हुए मूसानगर से हमीरपुर की ओर आवाजाही करते हैं। एक लेन होने की वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने एक से डेढ़ लेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह अब पास हो गया है। शासन ने पीडब्ल्यूडी को चौड़ीकरण के लिए 12.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहनों का लोड ज्यादा होने की वजह से चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसे अब मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed