फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The price of green vegetables increased during the rainy season and spoiled the kitchen budget.

Kanpur News: बारिश में बढ़े हरी सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The price of green vegetables increased during the rainy season and spoiled the kitchen budget.
कानपुर देहात। बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमत में तेजी आने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। अधिकांश हरी सब्जियों के दाम में 30 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर पहले 15 रुपये किलो बिक रहा था, उसके रेट 40 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक खेतों में सब्जियों की कमी के कारण उत्पादन घट गया है। टमाटर और अदरक की आपूर्ति बाहर की मंडियों से हो रही है। मंडी सब्जियां कम पहुंचने से अकबरपुर और आसपास के बाजारों में दाम बढ़ गए हैं। सदर बाजार रोड पर सब्जी कारोबारी मिराज, राहुल ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक कम है। दुकानदार फुटकर में बिक्री करने के लिए नगर की चकरपुर मंडी से सब्जी खरीद कर लाता है। मंडी में ज्यादातर सब्जियां नगर के कटरी क्षेत्र से आती है, लेकिन बारिश होने के कारण इनकी आवक कम हो गई है। ऐसे में अधिकतर सब्जियां मध्य प्रदेश से आ रही हैं। सब्जी कारोबारी राजू पाल ने बताया कि पहले जो हरी धनिया 10 से 20 रुपये गड्डी आती रही है, वह 160 रुपये किलो की दर से मिल रही हैं। कुछ यही स्थिति अदरक की है, जो 150 रुपये किलो से बढ़कर 200 रुपये किलो के भाव से मिल रही है।
विज्ञापन

-------
सब्जियों के भाव पर एक नजर
सब्जी - पहले के दाम - वर्तमान के दाम
टमाटर - 15 - 40
आलू - 15 - 20
प्याज - 40 - 50
अदरकर - 150 - 200
हरी धनिया - 120 - 160.
बैगन - 25 - 40
तरोई - 20 - 40
नीबू - 60 - 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed