फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The players caught the selectors' attention with their brilliant performance.

Kanpur News: खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खींचा चयनकर्ताओं का ध्यान

Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The players caught the selectors' attention with their brilliant performance.
कानपुर। घरेलू क्रिकेट सत्र के लिए मजबूत महिला टीम तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को कमला क्लब में महिला अंडर-23 आयु वर्ग के ट्रायल का आयोजन हुआ। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 190 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

ट्रायल में मेरठ, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत कई जिलों की महिला क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपनी दक्षता दिखाई। चयन समिति की सदस्य प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा और श्वेता ने नेट्स पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। उनकी तकनीकी, खेल कौशल, फिटनेस का आकलन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर और अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्रिकेटरों को उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed