फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The pavilion turned into an arena for not giving money the marriage did not take place  efforts for compromise

Hardoi: दहेज में रुपये न देने पर मंडप बना अखाड़ा…नहीं हुई शादी, दोनों पक्षों के बीच समझौते की कवायद तेज

Fri, 13 Dec 2024 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

Hardoi News: वधू पक्ष का कहना है कि बरातियों ने आपस में मारपीट की है। वर पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने पीटा है। विवाद के कारण रात में शादी नहीं हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो वर पक्ष के लोगों को थाने लाया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी।

विज्ञापन
The pavilion turned into an arena for not giving money the marriage did not take place  efforts for compromise
सूना पड़ा मंडप - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां कस्बे में शादी के लिए बना मंडप सोमवार रात अखाड़ा बन गया। दहेज में नकद रुपये न देने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वर और वधू पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। देर रात तक दोनों पक्ष समझौते के लिए थाने में मौजूद रहे।

विज्ञापन

टड़ियावां कस्बा निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी पचदेवरा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। नौ दिसंबर को शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग दोपहर में ही पहुंच भी गए। पहले तिलक चढ़ाया गया। तिलक में वधू पक्ष की ओर से अन्य सामग्री के साथ एक बाइक भी दी गई, लेकिन नकद रुपये नहीं दिए।

विज्ञापन

वधू पक्ष ने एक लाख रुपये भी दे दिए
इस पर वर पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई, तो वधू पक्ष ने एक लाख रुपये भी दे दिए। इस सबके बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई, लेकिन वधू पक्ष का कहना है कि बरातियों ने आपस में मारपीट की है।

परिजन अगर तहरीर देंगे, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
वर पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष के लोगों ने पीटा है। विवाद के कारण रात में शादी नहीं हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो वर पक्ष के लोगों को थाने लाया गया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही थी। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देंगे, तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed