{"_id":"68dc40043c951bbf840e6944","slug":"the-pandal-is-decorated-in-the-form-of-baba-kedarnath-where-the-mahishasura-mardini-form-of-durga-is-seated-kanpur-news-c-362-1-ka11006-132433-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाबा केदारनाथ के स्वरूप में सजा पंडाल, दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी रूप विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाबा केदारनाथ के स्वरूप में सजा पंडाल, दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी रूप विराजमान
विज्ञापन
रतनलाल नगर में श्री श्री सर्वजनिन पूजा कमेटी की ओर से केदारनाथ धाम का पंडाल बनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। नवरात्र की अष्टमी मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की संधि पूजा की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रतनलाल नगर में बाबा केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में पंडाल बनाया गया है। यहां मां दुर्गा महिषासुर मर्दिनी रूप में विराजमान हैं। वहीं, अमर उजाला की ओर से पांच पंडालों में सेल्फी पाॅइंट बनाए गए हैं। यहां पहुंचकर भक्तों ने सेल्फी ली।
साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति अशोकनगर में दुर्गोत्सव के चौथे दिन अष्टमी पूजन किया गया। इसके बाद संधि पूजन हुआ जिसमें 108 कमल के फूल, कमल की माला व 108 दीयों से माता की आराधना की गई। पौराणिक कथनानुसार, भगवान श्रीराम ने रावण वध के लिए लंका रवाना होने से पहले यही पूजा की। पूजन के बाद भंडारा हुआ। साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। रात में आरती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंत में ओइकोतान संस्था ने नाट्य मंचन जलसाघर की रंगारंग प्रस्तुति दी। आयोजन में अंजन मुखर्जी, देवाशीष बनर्जी, बिमल बोस, शंकर सेनगुप्ता, मृदुल घोष विश्वास, अरुणा दत्ता, रूम्पी घोष दोस्तीदार, शांता मुखर्जी, मीडिया प्रभारी पुलक भट्टाचार्य आदि रहे।
वहीं, सिविल लाइंस के डीएवी लॉन, आवास विकास कल्याणपुर सहित शहर के अन्य इलाकों में भी दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम रही। वहीं, सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से अर्मापुर स्टेट में मां दुर्गा का आह्वान किया गया। संधि पूजा में मां दुर्गा को 11 तरह के पकवानों का भोग लगाया गया। शाम को 8:30 बजे मां की धुनुची आरती की गई। यहां कमेटी के पूजा ग्रुप के संयोजक पंडित तुषार गांगुली, अमियों दास, बापी डे, राजा गुहा, शुशांत विश्वास, गोपू दादा, देबरोतो ढोल आदि रहे।
विज्ञापन
गोरखा समाज ने मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव
भारतीय गोरखा परिसंघ की ओर से 58वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव बीबीपुर चकेरी में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। कार्यक्रम की शुरुआत परिसंघ के संगठन गीत सबैले जागो, सबैले जगाओ मिलेर नया इतिहास बनाओ से हुआ। डीजे जय सिंह, बॉबी व स्वास्तिक ने गोरखा गीतों से समा बांध दिया। अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लोक बहादुर, जिला सचिव अनिल पुन, गोपाल आले, शेर बहादुर राना, एलबी सिंह, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।