{"_id":"63d666a48634227e310ee094","slug":"the-old-man-who-went-to-the-farm-died-due-to-drowning-in-the-pond-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पत्नी बोली- पति मानसिक रूप से थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पत्नी बोली- पति मानसिक रूप से थे बीमार
Sun, 29 Jan 2023 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:01 PM IST
सार
पाली थाना क्षेत्र में वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, मृतक की पत्नी ने बताया कि पति मानसिक रूप से बीमार थे।
विज्ञापन
मृतक रामसहाय फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव में खेत जा रहे वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम खानूपुर निवासी रामसहाय (75) रविवार सुबह खेत गया था। जहां से दोपहर तक वापस नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गांव के बाहर तालाब में कुछ लोगों ने उसका शव उतराता देखा। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उनके कोई पुत्र नही है, एक बेटी है उसकी शादी हो चुकी है, पति मानसिक रूप से बीमार थे। कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन