फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The murder of a young woman who came to thwart Unnao

उन्नाव में झाड़-फूंक कराने पहुंची युवती की हत्या

Sat, 20 Jul 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
The murder of a young woman who came to thwart Unnao
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मजार पर मां के साथ झाड़-फूंक कराने आई युवती की कलाई की नस काटकर हत्या कर दी गई। मजार से तीन सौ मीटर दूर जंगल में शव मिलने के बाद मां ने युवती के मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। आरोपी युवक भी जंगल के बाहर बेहोश मिला। पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया गया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के रामदीनखेड़ा निवासी रामचंद्र यादव की बड़ी बेटी अनुराधा (18) कक्षा 11 की छात्रा थी। कुछ महीने से वह मानसिक बीमार थी। बृहस्पतिवार की शाम अनुराधा की मां रामबेटी उसे अपने साथ गंजमुरादाबाद स्थित फैजुल्ला बाबा की मजार लेकर आई थी। साथ में बंटीखेड़ा गांव निवासी मौसेरा भाई संजीत पुत्र सूघर यादव भी था। रामबेटी ने पुलिस को बताया कि रात लगभग एक बजे वह मजार पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी शौच के लिए गई। पीछे से संजीत भी गया। वह अनुराधा को जंगल में खींच ले गया। अनुराधा का शोर सुनकर उसने मजार के आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी लेकिन तब तक बेटी आंखों से ओझल हो गई। उसने पति रामचंद्र को सूचना दी। रामचंद्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। तलाश के दौरान जंगल के बाहर संजीत बेहोश मिला। संजीत को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने अनुराधा की खोजबीन शुरू की तो जंगल के अंदर उसका शव मिला। उसके दोनों हाथों की कलाई की नसें कटी हुई थी।
विज्ञापन

युवती की हत्या की सूचना पर शुक्रवार सुबह एसपी एमपी वर्मा मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि संजीत ने अब तक हत्या की बात कबूल नहीं की है। शुरुआती जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं जो आत्महत्या की ओर भी इशारा कर रहे हैं। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शाम को पुलिस ने अनुराधा के शव का पोस्टमार्टम कराया तो कलाइयों में तीन सेंटीमीटर लंबे व एक सेंटीमीटर की गहराई में जख्म के निशान मिले। उसके फेफड़ों में पस भी मिला है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed