फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Municipal Commissioner had said an NOC would be issued for the wedding venue, but the executive committee said no.

Kanpur News: नगर आयुक्त ने कहा था, बरातशाला के लिए एनओसी देंगे, कार्यकारिणी ने कहा- नहीं

Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner had said an NOC would be issued for the wedding venue, but the executive committee said no.
कानपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी ने शुक्रवार मुंशीपुरवा बरातशाला के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार के लिए एनओसी देने से इन्कार कर दिया है। इस पर छावनी के सपा विधायक मो. हसन रूमी ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि वह इस मामले को विधानसभा में फिर उठाएंगे।
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल में वार्ड-36 के पूर्व पार्षद अशोक पाल के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने यहां कार पार्किंग बनाने की हरी झंडी दी थी लेकिन छावनी के सपा विधायक मो. हसन रूमी ने इस बरातशाला का सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार किए जाने के लिए विधानसभा में नियम-51 के तहत प्रश्न लगाया था। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने लिखित में जवाब दिया था कि विधायक अपनी निधि से बरातशाला का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार के लिए जब भी अनापत्ति-प्रमाण पत्र मांगेंगे, नगर निगम तुरंत जारी कर देगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को महापौर के नेतृत्व वाली कमेटी ने एनओसी देने से इन्कार कर दिया। इस पर विधायक ने कहा है कि व्यक्तिगत लाभ के लिए ऐसा किया जा रहा है। वह इस संबंध में प्रमुख सचिव से शिकायत करेंगे और विधानसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। चार वार्डों में यह इकलौती बरातशाला है जिसमें गरीब अपनी बेटियों की शादी करते हैं। इसका लैंड यूज बरातशाला का है न कि पार्किंग का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed