फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mercury remained at 40 degrees for the second day as passersby were troubled by the scorching heat.

Kanpur News: दूसरे दिन भी 40 डिग्री पर टिका रहा पारा, गर्म थपेड़ों से राहगीर परेशान

Sun, 19 Apr 2026 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The mercury remained at 40 degrees for the second day as passersby were troubled by the scorching heat.
कानपुर देहात। बीते एक सप्ताह से लगातार दिन का पारा चढ़ रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। चिलचिलाती धूप से हवाएं गर्म हो गईं। दोपहर में गर्म थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान किया।
विज्ञापन


एक सप्ताह से आसमान साफ है। इसका असर है कि चटक धूप निकल रही है। दिन का तापमान गर्म होने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा था। दूसरे दिन शनिवार को भी पारा जस का तस बना रहा। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने से लोग परेशान हुए। प्यास लगने पर लोग वाटर कूलर खोजते नजर आए।
विज्ञापन

अकबरपुर, रूरा व सिकंदरा आदि जगह पर राहगीर वाटर कूलर से पानी पीकर गला तर करते दिखे। जरूरत पर दोपहर में निकले लोग सिर व चेहरा ढक कर निकले। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 2.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवाएं चलीं। धूप तेज होने पर हवाएं गर्म हो गई और लू के थपेड़े में बदल गई। मौसम वैज्ञानिक पहले ही अप्रैल में दिन का तापमान बढ़ने की संभावना जता चुके हैं। मौसम की तल्खी का असर खेतीबाड़ी पर भी पड़ रहा है। गेहूं की कटाई व मड़ाई अब सुबह व शाम को हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हरी सब्जी की खेती करने वाले फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी पड़ने से दूसरे दिन ही खेत की नमी सूख जा रही है। सिंचाई से लागत बढ़ गई है। इधर स्कूली बच्चों को दोपहर में छुट्टी होने पर धूप में निकलना पड़ा। कई बच्चे रास्ते में रुककर वाटर कूलर से पानी पीते नजर आए। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश नहीं होगी।

............................

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की लू एडवाइजरी
कानपुर देहात। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए हीट वेव (लू) से लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने सलाह जारी की है। आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 व 1077 नंबर पर संपर्क करने को कहा है।
................

क्या करें :

- घर से बाहर निकलने पर शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- धूप में बाहर जाते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर निकले।
- थोड़े-थोड़े अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी सेवन करते रहें।
- घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर धूप से बचने के लिए पर्दे लगाएं।

- यात्रा करते समय बोतल में पानी जरूर रखें।
- गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।

- जरूरत पर ओआरएस का घोल पिये।

- जानवरों को छायादार स्थान में रखें और ताजा पानी पिलाएं

- रात में घरों की खिड़िकियों को खुला रखें।
- हीट स्ट्रोक/लू के लक्षण दिखने पर राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें।

...................

क्या न करें :

- अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सांय 4 बजे) के मध्य धूप में न निकलें।
- धूप में खडें वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को अकेला न छोड़े।

- नंगे पैर/शरीर ढके बिना धूप में न जायें।

- अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन सेवन न करें।

- गहरे व चटक रंग के कपड़े पहनने से बचे।

- धूप में तंग एवं छोटे कपड़े पहनने से बचे
- बंद एवं अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकाने से बचें।
- चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed