{"_id":"6a91d1f9cf8cbc342e0c7446","slug":"the-main-road-of-dharkan-has-turned-into-a-pond-kanpur-news-c-211-1-aur1008-150551-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तालाब में तब्दील हो चुकी ढरकन की मुख्य सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तालाब में तब्दील हो चुकी ढरकन की मुख्य सड़क
Fri, 28 Aug 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1- सड़क पर हुए जलभराव के दौरान गिरा बाइक सवार।संवाद
दिबियापुर। रामगढ़ क्षेत्र के गांव ढरकन मढ़ाला की मुख्य सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। जलभराव व कीचड़ से ग्रामीणों का पैदल निकलना दूभर है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क ठीक कराने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण मंशाराम, जवाहर लाल, गोल्डी यादव, अंकुश, राम दत्त पाल, ध्रुव लाल, प्रमोद दिवाकर, पप्पू दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर, घनश्याम दिवाकर, सोनू दिवाकर, सनोज व आशिक राजपूत ने बताया कि गांव की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इनमें हर समय गंदा पानी भरा रहता है।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है। मांग के बावजूद सड़क आज भी बदहाल है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण तत्काल कराने की मांग की है।(संवाद)