फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The lights went off in the trauma center of Kanpur Dehat District Hospital, doctors and patients were helpless

Inconvenience in Hospital: ट्रामा सेंटर में अचानक गुल हुई बत्ती, डॉक्टर और मरीज हुए परेशान

Wed, 29 Jun 2022 06:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 29 Jun 2022 06:49 PM IST
सार

जिला अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर में बुधवार को बिजली अचानक गुल हो गई। बिजली के जाते ही ट्रॉमा सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। चिकित्सकों ने सेंटर के बाहर बैठकर मरीजों का इलाज किया। 

विज्ञापन
The lights went off in the trauma center of Kanpur Dehat District Hospital, doctors and patients were helpless
ट्रामा सेंटर के बाहर मरीज का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के जिला अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर की बिजली गुल होने से बुधवार को ऑर्थो की ओपीडी में चिकित्सक और मरीज गर्मी से बेहाल रहे। डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के गेट के बाहर बैठकर मरीजों का उपचार किया। वहीं, आरओ मशीन नहीं चलने से पेयजल किल्लत भी रही। इसके बाद भी सीएमएस जनरेटर से बिजली आपूर्ति करने का दावा करतीं रहीं।

विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल का फीडर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे फुंक गया था। इसके बाद जिला व महिला अस्पताल में जनरेटर के सहारे विद्युत आपूर्ति की गई। बुधवार की सुबह तक ट्रामा सेंटर में बिजली की व्यवस्था नहीं हुई। इससे ऑर्थो की ओपीडी में पहुंचे चिकित्सक व मरीज गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी से राहत के लिए चिकित्सक ने सेंटर के बाहर बैठकर मरीजों का उपचार शुरू किया।

विज्ञापन

बिजली न आने से स्वास्थ्य कर्मी सिर्फ दो मरीजों को ही प्लास्टर चढ़ा पाए। डॉ. ओमदेव ने बताया कि सेंटर में लाइट नहीं आने से परेशानी हुई। इससे बाहर बैठकर मरीजों का उपचार करना पड़ा। वहीं, बिजली न होने से ट्रामा सेंटर के बाहर लगा आरओ प्लांट भी बंद रहा। इससे मरीजों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ा। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 130 मरीजों का उपचार किया। 

मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे जिला और महिला अस्पताल का फीडर फुंक गया था। इस वजह से कुछ परेशानी हुई। दोनों अस्पतालों और ट्रामा सेंटर में जनरेटर चलाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।  -डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed