{"_id":"5751da0b4f1c1b7705108e69","slug":"the-lawyer-went-on-the-road-in-rasulabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद में वकील सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद में वकील सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बैठे वकील।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को रसूलाबाद चौराहे पर जाम लगाकर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारी वकीलों का भाकियू के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया। गौरतलब है कि 29 मार्च से 56 गांवों को कन्नौज में शामिल होने से बचाने के लिए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं।
जाम से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम के दौरान पुलिस प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई तो कुछ वकीलों ने इसका विरोध किया और एक उप निरीक्षक का मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में कुछ वरिष्ठ वकीलों के हस्तक्षेप पर मोबाइल फोन लौटा दिया गया। प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान कानपुर-बिधूना, बिल्हौर-रसूलाबाद, लहरापुर आदि मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गईं। बलराम सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह गौर भाकियू जिलाध्यक्ष, संदीप मिश्रा, रब्बानी खान, सुमित नरायन पांडेय, अजय पाल राजपूत, एमपी सिंह, रामप्रसाद, विजय प्रकाश तिवारी, केके द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।