फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of purchasing goods at higher prices was raised in the board meeting

Kanpur News: बोर्ड बैठक में ज्यादा कीमत पर सामान खरीदने का मुद्दा उठा

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The issue of purchasing goods at higher prices was raised in the board meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसवंतनगर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए 78 लाख 83 हजार 200 रुपये घाटे का बजट पास किया गया। सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में ईओ ने बताया कि एक अप्रैल 2024 से 31 जनवरी तक नगर पालिका की वास्तविक आय आठ करोड़ 89 लाख 56 हजार 807 रुपये रही। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 का अवशेष पांच करोड़ 86 लाख 76 हजार 954 रुपये था। बावजूद इसके घाटे का बजट पेश किया गया। इससे सभासदों में रोष रहा।
विज्ञापन

सभासद राजीव यादव ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिक कीमत पर सामान खरीद रही है, जबकि अन्य स्थानों पर वही सामान कम कीमत पर मिल रहा है। इतना ही नहीं जनरेटर, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के लिए डीजल पर भी अधिक खर्च किया गया। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शिवपाल सिंह यादव ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। हर वार्ड में कूड़े के ढेर और नालियां चोक होने की शिकायतें मिल रही हैं। अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज को जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

सभासदों से कहा कि वह अपने प्रस्ताव लिखित रूप में नगर पालिका में जमा करें, जिससे उन पर उचित कार्रवाई हो सके। बैठक में सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed