{"_id":"69582bb99e2a64aca6005a33","slug":"the-issue-of-councillors-expelled-from-the-corporation-will-be-raised-before-the-minister-in-charge-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1380932-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रभारी मंत्री के सामने उठेगा निगम से निष्कासित पार्षदों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रभारी मंत्री के सामने उठेगा निगम से निष्कासित पार्षदों का मामला
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम पार्षदों और महापाैर के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी को लेकर चल रही खींचतान के मामले में भाजपा संगठन की ओर से अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। अब यह मामला प्रभारी मंत्री के सामने उठाने की बात सामने आई है।
अभी तक जिलाध्यक्ष उत्तर इकाई अनिल दीक्षित की ओर से दो दाैर की बातचीत दोनों पक्षों से हुई है। इसमें जो बातें सामने आई हैं, उसके आधार पर कहा जा रहा है कि 15वें वित्त का बजट दूसरी पार्टी के पार्षदों को तो मिला है लेकिन भाजपा के कई पार्षद इससे वंचित हैं। इसे लेकर जिलाध्यक्ष की ओर से बात उठाई गई है। बताया जा रहा है कि चार जनवरी को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर नगर निगम सभागार में होने वाली गोष्ठी के दाैरान इस मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इस गोष्ठी में शामिल होने महानगर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी यहां आ रहे हैं। इधर सोशल मीडिया पर भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित सहित नगर निगम के 10 से 12 पार्षदों के साथ असम में कामाख्या देवी और कोलकाता में मंदिरों के दर्शन करने की महापाैर के पुत्र अमित पांडेय की फोटो भी वायरल हो रही है। इसे लेकर भी चर्चाएं की जा रही हैं। एक तरफ निष्कासित पार्षदों पवन गुप्ता और अंकित माैर्या की ओर से मीडिया में बयानबाजी की जा रही थी, उसी समय दूसरे गुट के पार्षद फेसबुक पर बंटी के साथ की अपनी फोटो लगाकर दोनों पार्षदों का बिना नाम लिए जवाब भी पोस्ट कर रहे थे। पार्टी की ओर से इन सभी बिंदुओं की समीक्षा कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। जिस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की ओर से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।