फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the inspector showed alive as dead in the investigation report in Hamirpur

Hamirpur: बुजुर्ग बोला-“साहब मैं जिंदा हूं”, दरोगा ने जांच आख्या में मृत दर्शाया, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 16 Oct 2022 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में समाधान दिवस में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग कहता दिखा कि साहब मैं जिंदा हूं। बताया जा रहा है कि दरोगा ने प्लॉट के विवाद की जांच की थी और उसको मृत दिखा शिकायत का निस्तारण कर दिया था।

विज्ञापन
the inspector showed alive as dead in the investigation report in Hamirpur
सिकंदरपुरा निवासी धनैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की जांच में कोतवाली के दरोगा ने जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर आख्या लगा दी। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक ने भी अपने दरोगा की जांच पर विश्वास कर जांच आख्या पर अपनी सहमति की मुहर ठोक दी। पुत्र द्वारा समाधान दिवस में शिकायत करने पर मामला सामने आया।

विज्ञापन

नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी फूलचंद्र ने बताया मोहल्ले में उनका एक प्लॉट है, जिस पर कृष्णकांत से विवाद चल रहा है। उन्होंने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में व ऑनलाइन शिकायत की थी। दरोगा आशुतोष त्रिपाठी को जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया जांच अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने अपनी जांच में उनके पिता धनैया को मृत दिखा दिया, जबकि पिता अभी जीवित हैं। दरोगा ने जांच आख्या लगाकर मामले को निस्तारित दिखा दिया। समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने कहा फूलचंद्र ने बताया था उनके पिता की मौत हो गई है। उन्होंने मोहल्ले में भी तहकीकात की थी। वहीं सीओ पीके सिंह ने कहा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

दरोगा ने जांच आख्या में लिखा
आवेदक फूलचंद्र पुत्र धनैया निवासी सिकंदरपुरा के प्रार्थना पत्र की जांच मुझ उपनिरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर की गई। सिकंदरपुरा में गाटा संख्या 1116 रकवा 0.352 हेक्टेयर का अंश क्षेत्रफल 55.76 वर्ग मीटर, जो कि विपक्षी कृष्णकांत के द्वारा आवेदक के पिता धनैया से क्रय किया गया था।

बता दें कि वर्तमान में धनैया की मृत्यु हो चुकी है, जिसके कारण आवेदक फूलचंद्र खरीदे हुए प्लॉट पर अनावश्यक रूप से अपना कब्जा बताता है। आवेदक के पास कोई लिखित प्रमाण नहीं है। आरोप प्रत्यारोप कर झूठा प्रार्थनापत्र देता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed