{"_id":"6afcbb5e0a7ada39eb042cf8","slug":"the-industries-department-has-requested-land-from-kda-for-an-industrial-hub-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1716245-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: औद्योगिक केंद्र के लिए उद्योग विभाग ने केडीए से मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: औद्योगिक केंद्र के लिए उद्योग विभाग ने केडीए से मांगी जमीन
विज्ञापन
कानपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के तहत शहर में औद्योगिक केंद्र शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शहर में जमीन चिह्नित की जा रही है। केंद्र में उद्योग, बैंक, सेवायोजन और कौशल विकास से जुड़े कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। उद्योग विभाग ने केडीए से जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
इस संबंध में पांच नवंबर को लखनऊ में उद्योग आयुक्त और अपर उद्योग आयुक्त की अध्यक्षता में उद्यमी संगठनों के साथ बैठक हुई थी। इसमें योजना की जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि पहले केंद्र को 100 एकड़ में विकसित करने की योजना थी लेकिन अब इसे शहर में 25 एकड़ में विकसित किया जाएगा। जमीन तलाशने की प्रकिया में सबसे पहले कंपनी बाग चौराहा स्थित लक्ष्मण बाग कॉलोनी के पास स्थित उद्योग विभाग का सर्वे किया गया था लेकिन यह जमीन करीब 10 एकड़ ही निकली। केंद्र में जिला उद्योग केंद्र, जिला रोजगार कार्यालय, लीड बैंक, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप सहायक प्रकोष्ठ और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रकोष्ठ के कार्यालय होंगे। इसके लिए अधिक जमीन की आवश्यकता है।
उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन तलाशी जा रही है। तत्कालीन उद्योग निदेशक व आयुक्त ने केडीए से जमीन के संबंध में वार्ता भी की थी।